|
|
नीमच। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड परिषद जिला नीमच की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस बार भी सर्वपितृ अमावस्या पर सामूहिक पितृ तर्पण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 21 सितंबर, रविवार को प्रातः 9.30 बजे से श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, राजस्व कॉलोनी नीमच पर होगा। इस संबंध में बैठक श्री योगेश्वर महादेव मंदिर, जवाहर नगर पर संपन्न हुई। बैठक में संरक्षक आचार्य पं. चतुर्भुज व्यास, पं. हरिशंकर पालीवाल, पं. नन्दलाल शर्मा, पं. राधेश्याम शर्मा सहित संस्था अध्यक्ष पं. दशरथ शास्त्री, उपाध्यक्ष पं. लोकेश व्यास, कोषाध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा, संगठन मंत्री पं. राकेश व्यास, पं. जगदीश शर्मा, पं. विष्णु व्यास, पं. गोपालकृष्ण शर्मा, पं. ओमप्रकाश नागदा, पं. प्रहलाद व्यास, पं. मनोज नागदा, पं. सनत नागदा आदि उपस्थित रहे। संस्था सचिव पं. कन्हैया नागदा ने बताया कि सर्वपितृ अमावस्या पर सामूहिक तर्पण का विशेष महत्व है। इस अवसर पर श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण द्वारा पूर्वजों का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की जाती है। |
नीमच। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड परिषद जिला नीमच की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस बार भी सर्वपितृ अमावस्या पर सामूहिक पितृ तर्पण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 21 सितंबर, रविवार को प्रातः 9.30 बजे से श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, राजस्व कॉलोनी नीमच पर होगा।
इस संबंध में बैठक श्री योगेश्वर महादेव मंदिर, जवाहर नगर पर संपन्न हुई। बैठक में संरक्षक आचार्य पं. चतुर्भुज व्यास, पं. हरिशंकर पालीवाल, पं. नन्दलाल शर्मा, पं. राधेश्याम शर्मा सहित संस्था अध्यक्ष पं. दशरथ शास्त्री, उपाध्यक्ष पं. लोकेश व्यास, कोषाध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा, संगठन मंत्री पं. राकेश व्यास, पं. जगदीश शर्मा, पं. विष्णु व्यास, पं. गोपालकृष्ण शर्मा, पं. ओमप्रकाश नागदा, पं. प्रहलाद व्यास, पं. मनोज नागदा, पं. सनत नागदा आदि उपस्थित रहे।
संस्था सचिव पं. कन्हैया नागदा ने बताया कि सर्वपितृ अमावस्या पर सामूहिक तर्पण का विशेष महत्व है। इस अवसर पर श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण द्वारा पूर्वजों का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की जाती है।