|
|
नीमच जिले की विक्रम सीमेंट फैक्ट्री खोर में एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दौसा (राजस्थान) निवासी फेलीराम के रूप में हुई है। परिजन मृतक का बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ही शव बुधवार दोपहर जिला चिकित्सालय से अपने साथ ले गए।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह फेलीराम की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उसे तुरंत खोर फैक्ट्री के अस्पताल में उपचार दिया गया। उपचार के बाद वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। ड्यूटी स्थल पर उसकी तबीयत फिर अचानक बिगड़ गईसाथी कर्मचारी उसे एम्बुलेंस से तुरंत जिला चिकित्सालय नीमच लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने फेलीराम को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत का कारण हृदयाघात हो सकता है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अज्ञात कारणों से हुई इस मौत के बाद, परिजन मृतक का बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ही शव बुधवार दोपहर जिला चिकित्सालय से अपने साथ ले गए। फेलीराम दो दिन पहले ही फैक्ट्री में गेट पास बनवाने के काम के लिए आया था। ।
|
नीमच जिले की विक्रम सीमेंट फैक्ट्री खोर में एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दौसा (राजस्थान) निवासी फेलीराम के रूप में हुई है। परिजन मृतक का बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ही शव बुधवार दोपहर जिला चिकित्सालय से अपने साथ ले गए।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह फेलीराम की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उसे तुरंत खोर फैक्ट्री के अस्पताल में उपचार दिया गया। उपचार के बाद वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। ड्यूटी स्थल पर उसकी तबीयत फिर अचानक बिगड़ गईसाथी कर्मचारी उसे एम्बुलेंस से तुरंत जिला चिकित्सालय नीमच लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने फेलीराम को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत का कारण हृदयाघात हो सकता है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अज्ञात कारणों से हुई इस मौत के बाद, परिजन मृतक का बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ही शव बुधवार दोपहर जिला चिकित्सालय से अपने साथ ले गए। फेलीराम दो दिन पहले ही फैक्ट्री में गेट पास बनवाने के काम के लिए आया था।
।