|
|
कृषि उपज मंडी समिति नीमच में शनिवार को विभिन्न फसलों की आवक में हल्की तेजी देखने को मिली। कुल 51 हजार 294 बोरी की आवक दर्ज की गई, जिसमें 28 हजार 971 क्विंटल उपज का अनुमानित वजन रहा। मंडी में गेहूं की आवक 6228 बोरी रही, जो 2370 से 3051 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका, जबकि मंडी रेट औसतन 2700 रुपए रहा। चना का भाव 4541 से 6581 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा और औसतन 5656 रुपए रहा। सोयाबीन की आवक 7248 बोरी रही, जो 3251 से 4560 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका और औसतन 4200 रुपए रहा। उड़द का भाव 3500 से 5961 रुपए रहा, जबकि औसत रेट 5200 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज हुआ। पोस्ता का भाव आज सबसे अधिक रहा, जो 94 हजार से 1 लाख 65 हजार रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहा और औसत मंडी रेट 1 लाख 35 हजार रुपए दर्ज किया गया। लहसुन की आवक 12 हजार 630 बोरी रही, जिसका भाव 3000 से 13 हजार 125 रुपए तक पहुंचा, जबकि औसतन भाव 5500 रुपए रहा। इस दौरान मेथी 4940, अलसी 7800, तिल्ली 10 हजार, इसबगोल 10 हजार 500, अजवाइन 10 हजार, कलौंजी 21 हजार और प्याज का औसत भाव 665 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।कुल मिलाकर आज नीमच मंडी में दलहन और तिलहन वर्ग की फसलों में हल्की तेजी रही, वहीं अनाज वर्ग के भाव स्थिर बने रहे। |
कृषि उपज मंडी समिति नीमच में शनिवार को विभिन्न फसलों की आवक में हल्की तेजी देखने को मिली। कुल 51 हजार 294 बोरी की आवक दर्ज की गई, जिसमें 28 हजार 971 क्विंटल उपज का अनुमानित वजन रहा। मंडी में गेहूं की आवक 6228 बोरी रही, जो 2370 से 3051 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका, जबकि मंडी रेट औसतन 2700 रुपए रहा। चना का भाव 4541 से 6581 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा और औसतन 5656 रुपए रहा। सोयाबीन की आवक 7248 बोरी रही, जो 3251 से 4560 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका और औसतन 4200 रुपए रहा। उड़द का भाव 3500 से 5961 रुपए रहा, जबकि औसत रेट 5200 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज हुआ।
पोस्ता का भाव आज सबसे अधिक रहा, जो 94 हजार से 1 लाख 65 हजार रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहा और औसत मंडी रेट 1 लाख 35 हजार रुपए दर्ज किया गया। लहसुन की आवक 12 हजार 630 बोरी रही, जिसका भाव 3000 से 13 हजार 125 रुपए तक पहुंचा, जबकि औसतन भाव 5500 रुपए रहा। इस दौरान मेथी 4940, अलसी 7800, तिल्ली 10 हजार, इसबगोल 10 हजार 500, अजवाइन 10 हजार, कलौंजी 21 हजार और प्याज का औसत भाव 665 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।कुल मिलाकर आज नीमच मंडी में दलहन और तिलहन वर्ग की फसलों में हल्की तेजी रही, वहीं अनाज वर्ग के भाव स्थिर बने रहे।