|
|
नीमच (निप्र)। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में शहर को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से जारी सफाई गतिविधियों के तहत रात्रि कालीन सफाई अभियान भी निरंतर जारी है! 3 नवंबर सोमवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने शहर के प्राइवेट बस स्टैंड, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग आदि क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के साथ पहुंचकर रात्रि कालीन सफाई अभियान का निरीक्षण किया एवं दुकानदारों को दुकान के बाहर कचरा न फेंकने की समझाइश दी l श्रीमती बामनिया ने भारत माता चौराहा स्थित नेकी की दीवार, टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, बारादरी, प्राइवेट बस स्टैंड पर पहुंचकर रात्रि कालीन सफाई अभियान का निरीक्षण किया एवं स्वच्छता अमले को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही दुकानदारों को अपने संस्थान का कचरा सड़क पर ना फेंकने, अपने संस्थान के बाहर पर्याप्त साफ सफाई रखने,अमानक पॉलिथीन का उपयोग न करनें, अपने संस्थान का कचरा डस्टबिन में एकत्रित कर कचरा गाड़ी में ही डालने व गंदगी न फैलाने की हिदायत भी दी! इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज, श्री गोपाल नरवाले,अविनाश घेघट,गैंग प्रभारी दीपक गोहर, आकाश घेँघट व संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे! |
नीमच (निप्र)। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में शहर को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से जारी सफाई गतिविधियों के तहत रात्रि कालीन सफाई अभियान भी निरंतर जारी है! 3 नवंबर सोमवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने शहर के प्राइवेट बस स्टैंड, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग आदि क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के साथ पहुंचकर रात्रि कालीन सफाई अभियान का निरीक्षण किया एवं दुकानदारों को दुकान के बाहर कचरा न फेंकने की समझाइश दी l श्रीमती बामनिया ने भारत माता चौराहा स्थित नेकी की दीवार, टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, बारादरी, प्राइवेट बस स्टैंड पर पहुंचकर रात्रि कालीन सफाई अभियान का निरीक्षण किया एवं स्वच्छता अमले को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही दुकानदारों को अपने संस्थान का कचरा सड़क पर ना फेंकने, अपने संस्थान के बाहर पर्याप्त साफ सफाई रखने,अमानक पॉलिथीन का उपयोग न करनें, अपने संस्थान का कचरा डस्टबिन में एकत्रित कर कचरा गाड़ी में ही डालने व गंदगी न फैलाने की हिदायत भी दी! इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज, श्री गोपाल नरवाले,अविनाश घेघट,गैंग प्रभारी दीपक गोहर, आकाश घेँघट व संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे!