|
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देशन में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में टैगोर मार्ग, घंटाघर वाली गली, सब्जी मंडी के बाहर, फ्रूट मार्केट, यातायात थाने के पीछे, वीरपार्क रोड और लायंस चौराहा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 50 दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया, वहीं कई दुकानदारों के बाहर रखी सामग्री जप्त कर 10 दुकानदारों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया।नगर पालिका एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर विजय टॉकीज चौराहा से अभियान की शुरुआत की। टीम में यातायात थाना प्रभारी अमित सारस्वत, नगर पालिका राजस्व अधिकारी संजय पाटीदार एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक सहित अमला, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि संसाधन मौजूद रहे। अभियान के तहत दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाया गया, गुमटी और ठेले जप्त किए गए। यातायात थाने के पीछे और सब्जी मंडी के बाहर से छह गुमटियाँ हटाकर फ्रूट मार्केट चौराहा के पास तार फेंसिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में विजय टॉकीज से कमल चौक, घंटाघर गली, फ्रूट मार्केट, सब्जी मंडी के बाहर विधायक निवास तक और वीरपार्क रोड से लायंस चौराहा तक कार्रवाई हुई। इस दौरान फ्रूट और सब्जी ठेलों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करवाया गया तथा दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें।मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के हेमंत सिसोदिया, तेज प्रकाश चोपड़ा, योगेश टांकवाल, रवि भंडारी, हिमांशु खाटरा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। |
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देशन में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में टैगोर मार्ग, घंटाघर वाली गली, सब्जी मंडी के बाहर, फ्रूट मार्केट, यातायात थाने के पीछे, वीरपार्क रोड और लायंस चौराहा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 50 दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया, वहीं कई दुकानदारों के बाहर रखी सामग्री जप्त कर 10 दुकानदारों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया।नगर पालिका एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर विजय टॉकीज चौराहा से अभियान की शुरुआत की। टीम में यातायात थाना प्रभारी अमित सारस्वत, नगर पालिका राजस्व अधिकारी संजय पाटीदार एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक सहित अमला, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि संसाधन मौजूद रहे। अभियान के तहत दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाया गया, गुमटी और ठेले जप्त किए गए। यातायात थाने के पीछे और सब्जी मंडी के बाहर से छह गुमटियाँ हटाकर फ्रूट मार्केट चौराहा के पास तार फेंसिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में विजय टॉकीज से कमल चौक, घंटाघर गली, फ्रूट मार्केट, सब्जी मंडी के बाहर विधायक निवास तक और वीरपार्क रोड से लायंस चौराहा तक कार्रवाई हुई। इस दौरान फ्रूट और सब्जी ठेलों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करवाया गया तथा दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें।मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के हेमंत सिसोदिया, तेज प्रकाश चोपड़ा, योगेश टांकवाल, रवि भंडारी, हिमांशु खाटरा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।