|
|
नीमच। अग्रसेन विहार गिरदौडा में सीनियर कपल्स क्लब नीमच का दीपावली मिलन समारोह 9 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आर.वी. गोयल की उपस्थिति में अग्रसेन जी महाराज की आरती व जयकारों के साथ हुई। क्लब एडमिन ओमप्रकाश सिंहल ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर निर्मला जिंदल, ऊषा सिंहल और संतोष अग्रवाल ने सामूहिक भजन प्रस्तुत किए। संतोष अग्रवाल ने लक्ष्मी और सरस्वती से जुड़ा एक आध्यात्मिक दृष्टांत सुनाया। वहीं लता अग्रवाल ने जानकारी दी कि वे निर्मला जिंदल, प्रभा गर्ग और अन्य महिलाओं के सहयोग से हर रविवार को बच्चों के लिए संस्कारशाला का आयोजन करती हैं, जिसमें अब तक लगभग 140 बच्चे जुड़ चुके हैं और भारतीय संस्कार व संस्कृति की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।शंकरलाल गर्ग ने बताया कि जब भी घर से बाहर जाएं या लौटें, प्रभु को नमन व स्मरण अवश्य करें। उन्होंने दहेज पर एक हास्य चुटकुला भी सुनाया। पुष्पा मित्तल ने अहंकार से दूर रहने की बात कही। त्रिलोक गर्ग ने हास्यासन करवा कर सभी को आनंदित किया और श्रवण कुमार से जुड़ा एक दृष्टांत सुनाया। सुमति जैन ने प्रभु स्मरण और मुस्कुराहट के साथ दिन की शुरुआत का महत्व बताया। रमा गर्ग ने कर्म की प्रधानता पर रामायण का संदर्भ साझा किया।सरिता अग्रवाल ने दीपावली पर कविता के माध्यम से शुभकामनाएं दीं और पिता के महत्व पर भी भावनात्मक कविता सुनाई। विष्णु गोयल ने आध्यात्मिक दृष्टांतों के साथ चुटकुले सुनाए, जबकि विजयलक्ष्मी गर्ग ने “चार पैसे का महत्व” विषय पर विचार रखे। इसके बाद नवंबर माह में जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ वाले सदस्यों का पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया।सभी सदस्यों ने दीपक जलाए, रंगोली बनाई और पटाखे चलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं ने हाउजी खेल का विशेष आनंद लिया।समारोह का संचालन निर्मला जिंदल ने किया और कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे हुआ |
नीमच। अग्रसेन विहार गिरदौडा में सीनियर कपल्स क्लब नीमच का दीपावली मिलन समारोह 9 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आर.वी. गोयल की उपस्थिति में अग्रसेन जी महाराज की आरती व जयकारों के साथ हुई। क्लब एडमिन ओमप्रकाश सिंहल ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर निर्मला जिंदल, ऊषा सिंहल और संतोष अग्रवाल ने सामूहिक भजन प्रस्तुत किए। संतोष अग्रवाल ने लक्ष्मी और सरस्वती से जुड़ा एक आध्यात्मिक दृष्टांत सुनाया। वहीं लता अग्रवाल ने जानकारी दी कि वे निर्मला जिंदल, प्रभा गर्ग और अन्य महिलाओं के सहयोग से हर रविवार को बच्चों के लिए संस्कारशाला का आयोजन करती हैं, जिसमें अब तक लगभग 140 बच्चे जुड़ चुके हैं और भारतीय संस्कार व संस्कृति की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।शंकरलाल गर्ग ने बताया कि जब भी घर से बाहर जाएं या लौटें, प्रभु को नमन व स्मरण अवश्य करें। उन्होंने दहेज पर एक हास्य चुटकुला भी सुनाया। पुष्पा मित्तल ने अहंकार से दूर रहने की बात कही। त्रिलोक गर्ग ने हास्यासन करवा कर सभी को आनंदित किया और श्रवण कुमार से जुड़ा एक दृष्टांत सुनाया। सुमति जैन ने प्रभु स्मरण और मुस्कुराहट के साथ दिन की शुरुआत का महत्व बताया। रमा गर्ग ने कर्म की प्रधानता पर रामायण का संदर्भ साझा किया।सरिता अग्रवाल ने दीपावली पर कविता के माध्यम से शुभकामनाएं दीं और पिता के महत्व पर भी भावनात्मक कविता सुनाई। विष्णु गोयल ने आध्यात्मिक दृष्टांतों के साथ चुटकुले सुनाए, जबकि विजयलक्ष्मी गर्ग ने “चार पैसे का महत्व” विषय पर विचार रखे। इसके बाद नवंबर माह में जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ वाले सदस्यों का पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया।सभी सदस्यों ने दीपक जलाए, रंगोली बनाई और पटाखे चलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं ने हाउजी खेल का विशेष आनंद लिया।समारोह का संचालन निर्मला जिंदल ने किया और कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे हुआ