|
|
नीमच। कर्नाटक के महामहीम राज्यपाल थावरचंद गहलोत के नीमच आगमन पर, हनुमंतियां व्यास में उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। यह विशेष सम्मान यादव गोल्डन परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसने राज्यपाल की उपस्थिति को एक यादगार क्षण बना दिया।राज्यपाल श्री गहलोत जैसे ही हनुमंतियां व्यास पहुंचे, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने साफा बांधकर उनका स्वागत किया वही भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने पुष्पामाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।परिवार के मुखिया ओम प्रकाश यादव, विरेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव और अन्य सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाईं और कन्या पूजन कर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।इस अवसर पर, राज्यपाल ने नीमच विधायक सहित अन्य लोगो से भेंट की और उनके आतिथ्य सत्कार की सराहना की।यह स्वागत समारोह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह बताता है कि श्री गहलोत का जुड़ाव अपने गृह राज्य और यहां के लोगों से कितना गहरा है। इस अवसर पर, राज्यपाल ने सभी से कुशलक्षेम पूछी और क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। |
नीमच। कर्नाटक के महामहीम राज्यपाल थावरचंद गहलोत के नीमच आगमन पर, हनुमंतियां व्यास में उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। यह विशेष सम्मान यादव गोल्डन परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसने राज्यपाल की उपस्थिति को एक यादगार क्षण बना दिया।राज्यपाल श्री गहलोत जैसे ही हनुमंतियां व्यास पहुंचे, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने साफा बांधकर उनका स्वागत किया वही भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने पुष्पामाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।परिवार के मुखिया ओम प्रकाश यादव, विरेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव और अन्य सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाईं और कन्या पूजन कर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।इस अवसर पर, राज्यपाल ने नीमच विधायक सहित अन्य लोगो से भेंट की और उनके आतिथ्य सत्कार की सराहना की।यह स्वागत समारोह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह बताता है कि श्री गहलोत का जुड़ाव अपने गृह राज्य और यहां के लोगों से कितना गहरा है। इस अवसर पर, राज्यपाल ने सभी से कुशलक्षेम पूछी और क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।