|
|
मध्य प्रदेश लाडली बहनों के खाते में पहली बार आए 1500, भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन काफी खास है। भाई दूज के दिन नाराज रही लाडली बहन के खातों में लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के खाते में पहली बार 1500 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। अब से हर महीने 1500 रुपये खाते में आएंगे।।मध्य प्रदेश की महिलाओं को आज 12 नवंबर को बड़ी सौगात मिल गई है। लंबे समय से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ने का इंतजार कर रहीं राज्य की 1.26 करोड़ महिलाओं को सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दे दिया है। लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त के रूप में महिलाओं के खाते में 1250 के बजाय 1500 रुपये भेज दिए गए हैं।मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज 12 नवंबर को सिवनी जिले से लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। इस महीने से महिलाओं को 250 रुपये ज्यादा यानी 1500 रुपये हर महीने मिलने शुरू हो गए हैं। साल 2023 में योजना की शुरुआत के बाद लंबे समय से लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ाने की बात की जा रही थी। यहां तक कि कई बार विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमला भी बोल चुका था। अब मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल से योजना का पैसा 1500 रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी। अब खाते में भी पैसा भेज दिया गया है।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करने के साथ उन्होंने फिर ऐलान किया कि अगर वे इंडस्ट्री में काम करेंगी तो सरकार की ओर से हर महीने 5000 रुपये अलगे से दिए जाएंगे।
लाडली बहना योजना: क्या आपके खाते में नहीं आए 1500 रुपये? ये हो सकती हैं वजह मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया है। पहली बार उनके खाते में 1500 रुपये भेज दिए गए हैं। अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो इसकी कई वजह हो सकती हैं। आपके बैंक खाते का ई-केवाईसी न हुआ हो बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक न हुआ हो पात्रता की शर्तें अगर पूरी नहीं करती हैं तो भी पैसा अटक सकता है लाडली बहना योजना का ई-केवाईसी नहीं होने पर भी राशि अटक सकती है |
मध्य प्रदेश लाडली बहनों के खाते में पहली बार आए 1500,
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन काफी खास है। भाई दूज के दिन नाराज रही लाडली बहन के खातों में लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के खाते में पहली बार 1500 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। अब से हर महीने 1500 रुपये खाते में आएंगे।।मध्य प्रदेश की महिलाओं को आज 12 नवंबर को बड़ी सौगात मिल गई है। लंबे समय से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ने का इंतजार कर रहीं राज्य की 1.26 करोड़ महिलाओं को सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दे दिया है। लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त के रूप में महिलाओं के खाते में 1250 के बजाय 1500 रुपये भेज दिए गए हैं।मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज 12 नवंबर को सिवनी जिले से लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। इस महीने से महिलाओं को 250 रुपये ज्यादा यानी 1500 रुपये हर महीने मिलने शुरू हो गए हैं। साल 2023 में योजना की शुरुआत के बाद लंबे समय से लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ाने की बात की जा रही थी। यहां तक कि कई बार विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमला भी बोल चुका था। अब मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल से योजना का पैसा 1500 रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी। अब खाते में भी पैसा भेज दिया गया है।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करने के साथ उन्होंने फिर ऐलान किया कि अगर वे इंडस्ट्री में काम करेंगी तो सरकार की ओर से हर महीने 5000 रुपये अलगे से दिए जाएंगे।
लाडली बहना योजना: क्या आपके खाते में नहीं आए 1500 रुपये? ये हो सकती हैं वजह
मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया है। पहली बार उनके खाते में 1500 रुपये भेज दिए गए हैं। अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो इसकी कई वजह हो सकती हैं।
आपके बैंक खाते का ई-केवाईसी न हुआ हो
बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक न हुआ हो
पात्रता की शर्तें अगर पूरी नहीं करती हैं तो भी पैसा अटक सकता है
लाडली बहना योजना का ई-केवाईसी नहीं होने पर भी राशि अटक सकती है