|
|
नीमच केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत खार टोली स्थित यादव मंडी में गुरुवार रात गांव के कुछ युवकों और हिमांशु यादव के बीच मामूली कहासुनी देखते-देखते गंभीर विवाद में बदल गई।
गुरुवार देर रात हिमांशु यादव से हुए झगड़े के बाद विरोधी पक्ष के दो लोगों को भी चोटें आईं। इसके बाद शुक्रवार को स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक युवक लाठी-डंडे लेकर यादव मंडी पहुंचे और हिमांशु यादव के समर्थकों के कई मकानों पर अचानक हमला कर दिया।
हमले में इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने घरों की खिड़कियां, दरवाजे और वाहनों को निशाना बनाया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हुए और स्थिति को शांत कराया गया।
हमले के दौरान आरोपियों ने हिमांशु यादव पर दोबारा हमला भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही यादव समाज के लोग भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष केंट थाने पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। कुछ युवकों ने शुक्रवार शाम सड़क जाम करने का प्रयास भी किया, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित कर लिया।
केंट थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले में शामिल युवकों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। |
नीमच केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत खार टोली स्थित यादव मंडी में गुरुवार रात गांव के कुछ युवकों और हिमांशु यादव के बीच मामूली कहासुनी देखते-देखते गंभीर विवाद में बदल गई।
गुरुवार देर रात हिमांशु यादव से हुए झगड़े के बाद विरोधी पक्ष के दो लोगों को भी चोटें आईं। इसके बाद शुक्रवार को स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक युवक लाठी-डंडे लेकर यादव मंडी पहुंचे और हिमांशु यादव के समर्थकों के कई मकानों पर अचानक हमला कर दिया।
हमले में इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने घरों की खिड़कियां, दरवाजे और वाहनों को निशाना बनाया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हुए और स्थिति को शांत कराया गया।
हमले के दौरान आरोपियों ने हिमांशु यादव पर दोबारा हमला भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही यादव समाज के लोग भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष केंट थाने पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। कुछ युवकों ने शुक्रवार शाम सड़क जाम करने का प्रयास भी किया, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित कर लिया।
केंट थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले में शामिल युवकों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।