|
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत रविवार को वार्ड क्रमांक 31व वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत आने वाले सतगुरु बेकरी से भूतेश्वर मंदिर तक मार्ग पर 16.74 लाख रुपए की लागत से होने वाले पेवर ब्लॉक कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता व वार्ड के वरिष्ठ श्री प्रदीप वधवा, श्री सुरेन्द्रपाल वधवा, श्रीमती सुदेश वधवा के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद श्रीमती शारदा दीपक पाटनी, वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद श्री राजेश लालवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सभापति प्रतिनिधि अशोक जोशी, पार्षद श्री रूपेंद्र लोक्स, श्री योगेश कविश्वर, आलोक सोनी, रामचंद्र धनगर एवं क्षेत्र के वरिष्ठजन मंचासिन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पार्षद श्री लालवानी एवं श्रीमती पाटनी ने अपने-अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री मोहन जी यादव के मार्गदर्शन में नीमच से भोपाल और भोपाल से दिल्ली तक विकास की गंगा बह रही है। हर वर्ग को शासन की योजना का लाभ उपलब्ध कराकर सशक्त बनाया जा रहा है। नीमच मे भी विकास कार्यों का क्रम निरंतर जारी है। सीआरपी रोड से भूतेश्वर मंदिर जाने वाला मार्ग शहर का सबसे खूबसूरत मार्ग होगा, पहले इस मार्ग का चोड़ीकरण कर इसे डामरीकृत किया गया था, आज करीब 17 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक कार्य का भूमि पूजन किया गया है जिससे यह मार्ग स्वच्छ और सुंदर नजर आएगा। अतिथियों का स्वागत पार्षद श्री राजेश लालवानी, श्रीमती शारदा पाटनी,पूर्व पार्षद श्री विनीत पाटनी व क्षेत्रवासियों ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व सहायक यंत्री श्री के. के. टांक,श्री संदीप वधवा, दिनेश गोयल, राहुल वधवा, जसबीर हुडा, सतपाल छाबड़ा, पंकज पारीख, अंकुश गोधा, दीपक पाटनी, विनोद नवले, मनीष कालानी, विनय माथुर, ब्रजेश नीमा, संजय डांगी, पंकज गोयल, अब्दुल नईम सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे। अंत में आभार पार्षद शारदा पाटनी ने व्यक्त किया।
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत रविवार को वार्ड क्रमांक 31व वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत आने वाले सतगुरु बेकरी से भूतेश्वर मंदिर तक मार्ग पर 16.74 लाख रुपए की लागत से होने वाले पेवर ब्लॉक कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता व वार्ड के वरिष्ठ श्री प्रदीप वधवा, श्री सुरेन्द्रपाल वधवा, श्रीमती सुदेश वधवा के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद श्रीमती शारदा दीपक पाटनी, वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद श्री राजेश लालवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सभापति प्रतिनिधि अशोक जोशी, पार्षद श्री रूपेंद्र लोक्स, श्री योगेश कविश्वर, आलोक सोनी, रामचंद्र धनगर एवं क्षेत्र के वरिष्ठजन मंचासिन थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में पार्षद श्री लालवानी एवं श्रीमती पाटनी ने अपने-अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री मोहन जी यादव के मार्गदर्शन में नीमच से भोपाल और भोपाल से दिल्ली तक विकास की गंगा बह रही है। हर वर्ग को शासन की योजना का लाभ उपलब्ध कराकर सशक्त बनाया जा रहा है। नीमच मे भी विकास कार्यों का क्रम निरंतर जारी है। सीआरपी रोड से भूतेश्वर मंदिर जाने वाला मार्ग शहर का सबसे खूबसूरत मार्ग होगा, पहले इस मार्ग का चोड़ीकरण कर इसे डामरीकृत किया गया था, आज करीब 17 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक कार्य का भूमि पूजन किया गया है जिससे यह मार्ग स्वच्छ और सुंदर नजर आएगा।
अतिथियों का स्वागत पार्षद श्री राजेश लालवानी, श्रीमती शारदा पाटनी,पूर्व पार्षद श्री विनीत पाटनी व क्षेत्रवासियों ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व सहायक यंत्री श्री के. के. टांक,श्री संदीप वधवा, दिनेश गोयल, राहुल वधवा, जसबीर हुडा, सतपाल छाबड़ा, पंकज पारीख, अंकुश गोधा, दीपक पाटनी, विनोद नवले, मनीष कालानी, विनय माथुर, ब्रजेश नीमा, संजय डांगी, पंकज गोयल, अब्दुल नईम सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे। अंत में आभार पार्षद शारदा पाटनी ने व्यक्त किया।