|
|
चित्तौड़गढ़। ओछड़ी गांव में सोमवार को एक अद्भुत और दुर्लभ वन्यजीव घटना सामने आई। गांव के एक फार्महाउस के कुंड में ग्रामीणों ने अचानक एक अजगर देखा, लेकिन जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां एक नहीं, बल्कि कुल पांच अजगर तैर रहे थे। यह दृश्य देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। मनीष तिवारी की टीम तुरंत पहुंची अजगर दिखने की सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमी मनीष तिवारी ने अपनी रेस्क्यू टीम—रामकुमार साहू, मुबारक खान और पीयूष कांबले—को तुरंत कुंड पर भेजा। टीम को वहां पहुंचकर पता चला कि स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है। पांच बड़े अजगरों का एक साथ होना टीम के लिए भी आश्चर्यजनक था। अजगरों का आकार भी चौंकाने वाला
कीचड़-पानी में मुश्किल रेस्क्यू, दो घंटे चला अभियान टीम के सदस्य मुबारक खान को रस्सी बांधकर कुंड में उतारा गया। नीचे कीचड़ और पानी के बीच पांच अजगरों को एक-एक कर पकड़ना आसान नहीं था। लगातार दो घंटे की मेहनत के बाद सभी पांचों अजगरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्लभ घटना: एक जगह पांच अजगर टीम लीडर पीयूष कांबले और मनीष तिवारी ने बताया कि इंडियन रॉक पाइथन आमतौर पर अकेला मिलता है। कभी-कभार दो पाए जाते हैं, लेकिन पांच अजगर एक जगह मिलना बेहद दुर्लभ है। कुंड से निकाल जंगल में छोड़ा रेस्क्यू के बाद टीम ने पांचों अजगरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। अभियान में ग्रामीण—भरत मेनारिया, चिराग, संजय और अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। ओछड़ी गांव में एक ही स्थान पर पांच अजगरों का मिलना पहली बार रिकॉर्ड किया गया, जिसे ग्रामीण अद्भुत और यादगार घटना के रूप में देख रहे हैं। |
चित्तौड़गढ़। ओछड़ी गांव में सोमवार को एक अद्भुत और दुर्लभ वन्यजीव घटना सामने आई। गांव के एक फार्महाउस के कुंड में ग्रामीणों ने अचानक एक अजगर देखा, लेकिन जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां एक नहीं, बल्कि कुल पांच अजगर तैर रहे थे। यह दृश्य देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए।
मनीष तिवारी की टीम तुरंत पहुंची
अजगर दिखने की सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमी मनीष तिवारी ने अपनी रेस्क्यू टीम—रामकुमार साहू, मुबारक खान और पीयूष कांबले—को तुरंत कुंड पर भेजा। टीम को वहां पहुंचकर पता चला कि स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है। पांच बड़े अजगरों का एक साथ होना टीम के लिए भी आश्चर्यजनक था।
अजगरों का आकार भी चौंकाने वाला
एक मादा अजगर 15 फीट की
तीन नर अजगर 8–9 फीट के
एक नर अजगर लगभग 4 फीट का
कीचड़-पानी में मुश्किल रेस्क्यू, दो घंटे चला अभियान
टीम के सदस्य मुबारक खान को रस्सी बांधकर कुंड में उतारा गया। नीचे कीचड़ और पानी के बीच पांच अजगरों को एक-एक कर पकड़ना आसान नहीं था। लगातार दो घंटे की मेहनत के बाद सभी पांचों अजगरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दुर्लभ घटना: एक जगह पांच अजगर
टीम लीडर पीयूष कांबले और मनीष तिवारी ने बताया कि इंडियन रॉक पाइथन आमतौर पर अकेला मिलता है। कभी-कभार दो पाए जाते हैं, लेकिन पांच अजगर एक जगह मिलना बेहद दुर्लभ है।
उन्होंने बताया कि सितंबर से अप्रैल तक उनका मेटिंग सीजन रहता है। मादा अजगर फेरोमोन की गंध छोड़ती है, जिसे नर कई किलोमीटर दूर से भी महसूस कर लेते हैं। संभवतः इसी कारण इतने सारे नर अजगर एक साथ कुंड में पहुंचे होंगे।
कुंड से निकाल जंगल में छोड़ा
रेस्क्यू के बाद टीम ने पांचों अजगरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। अभियान में ग्रामीण—भरत मेनारिया, चिराग, संजय और अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।
ओछड़ी गांव में एक ही स्थान पर पांच अजगरों का मिलना पहली बार रिकॉर्ड किया गया, जिसे ग्रामीण अद्भुत और यादगार घटना के रूप में देख रहे हैं।