|
|
कांग्रेस नेत्री वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के पति कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों धार्मिक यात्रा पर एमपी में हैं। सोमवार को वे ओंकारेश्वर पहुंचे और नर्मदा तट पर पूजा अर्चना की। रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार चुनाव परिणाम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वहां दोबारा बैलेट से चुनाव हो तो हकीकत सामने आ जाएगी। रॉबर्ट वाड्रा इंदौर से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आए। सुबह ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर पूजा अर्चना की। महंत मंगलदास महाराज ने पूजा कराई। रॉबर्ट वाड्रा ममलेश्वर महालोक का विरोध कर रहे आंदोलनकारी के बीच भी पहुंचे और उनका समर्थन किया। उन्होंने वृद्ध आश्रम जाकर बुजुर्गों को कंबल और फल वितरित किए। कांग्रेस नेता राबर्ट वाड्रा मीडिया से भी रूबरू हुए और बिहार चुनाव परिणामों पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि मैं दोबारा यहां आया हूं। मंदिर को मंदिर रहना चाहिए, राजनीति अलग होना चाहिए। राजनीति को धर्म से अलग रखा जाए। चुनाव दोबारा हो, बेलेट पेपर से हो तो रिजल्ट बदलेगाबिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा- सबको लग रहा है कि जो ये चुनाव हुआ है… किसी ने मेहनत की है एनडीए को जिताने के लिए… 10 हजार रुपए देकर लोगों को रिश्वत दी जा रही है… ऐसी चीजें बंद करना चाहिए…चुनाव दोबारा हो, बेलेट पेपर से हो तो रिजल्ट बदलेगा। |
कांग्रेस नेत्री वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के पति कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों धार्मिक यात्रा पर एमपी में हैं। सोमवार को वे ओंकारेश्वर पहुंचे और नर्मदा तट पर पूजा अर्चना की। रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार चुनाव परिणाम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वहां दोबारा बैलेट से चुनाव हो तो हकीकत सामने आ जाएगी।
रॉबर्ट वाड्रा इंदौर से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आए। सुबह ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर पूजा अर्चना की। महंत मंगलदास महाराज ने पूजा कराई। रॉबर्ट वाड्रा ममलेश्वर महालोक का विरोध कर रहे आंदोलनकारी के बीच भी पहुंचे और उनका समर्थन किया। उन्होंने वृद्ध आश्रम जाकर बुजुर्गों को कंबल और फल वितरित किए।
कांग्रेस नेता राबर्ट वाड्रा मीडिया से भी रूबरू हुए और बिहार चुनाव परिणामों पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि मैं दोबारा यहां आया हूं। मंदिर को मंदिर रहना चाहिए, राजनीति अलग होना चाहिए। राजनीति को धर्म से अलग रखा जाए।
बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा- सबको लग रहा है कि जो ये चुनाव हुआ है… किसी ने मेहनत की है एनडीए को जिताने के लिए… 10 हजार रुपए देकर लोगों को रिश्वत दी जा रही है… ऐसी चीजें बंद करना चाहिए…चुनाव दोबारा हो, बेलेट पेपर से हो तो रिजल्ट बदलेगा।