|
नीमच। मोहन सरकार ने दो माह पहले सरकारी कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचे के आदेश जारी किए थे इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए थे। सरकार ने सभी दफ्तरों को सुबह 10 बजे खोलकर कर्मचारियों को पहुंचे और शाम 6 बजे तक इसे संचालित करने को कहा था। मगर सरकार का आदेश कर्मचारी नही मान रहे है शुक्रवार को नगर पालिका सीएमओ महिंद्र वशिष्ठ शुक्रवार को जब नगर पालिका कार्यालय पहुंचे तो कई अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में गैरहाजिर पाएं गए। इसके बाद सीएमओ एक्शन मोड में दिखाई दिए और पूरे नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण कर डाला। सीएमओ ने प्रत्येक कक्ष ओर विभाग में जाकर सभी अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थित जांची। तो कई अधिकारी कर्मचारी कार्यालय से नदारद दिखाई दिए।दरअसल नगर पालिका कार्यालय खुलने का समय सुबह 10 बजे है। जबकि बंद होने का समय शाम 6 बजे तक है। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर कार्यालय के कामकाज निपटाने होते हैं। मगर कर्मचारी लापरवाही बरतते हुए अपनी मनमर्जी से कार्यालय पहुंचते हैं। शुक्रवार को सीएमओ ने निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किया। जिन कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका में हाजिरी लगी थी और कार्यालय में उपस्थित नहीं थे उनकी एब्सेंट लगाकर वेतन काटने के निर्देश दिए।जब इंजीनियर ओ पी परमार कार्यलय में 10:55 मिनट पर पहुंचे। वहीं सीएमओ द्वारा कर्मचारी से दूसरे कर्मचारियों की जानकारी ली गई तो कुछ कर्मचारियों ने झूठी जानकारी दी। इस पर सीएमओ ने उन्हें फटकार लगाकर कर्मचारी को नोटिस दिया।उन्हें सभी को समय पर उपस्थित होने के हिदायत दी। और कहा कि यदि 10 बजे बाद कोई कर्मचारी आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान कार्यालय अधीक्षक नगर पालिका कन्हैया लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, पार्षद पति मोनू लोक्स, पार्षद पति साबिर मसूदी मौजूद रहे |
नीमच। मोहन सरकार ने दो माह पहले सरकारी कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचे के आदेश जारी किए थे इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए थे। सरकार ने सभी दफ्तरों को सुबह 10 बजे खोलकर कर्मचारियों को पहुंचे और शाम 6 बजे तक इसे संचालित करने को कहा था। मगर सरकार का आदेश कर्मचारी नही मान रहे है शुक्रवार को नगर पालिका सीएमओ महिंद्र वशिष्ठ शुक्रवार को जब नगर पालिका कार्यालय पहुंचे तो कई अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में गैरहाजिर पाएं गए। इसके बाद सीएमओ एक्शन मोड में दिखाई दिए और पूरे नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण कर डाला। सीएमओ ने प्रत्येक कक्ष ओर विभाग में जाकर सभी अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थित जांची। तो कई अधिकारी कर्मचारी कार्यालय से नदारद दिखाई दिए।दरअसल नगर पालिका कार्यालय खुलने का समय सुबह 10 बजे है। जबकि बंद होने का समय शाम 6 बजे तक है। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर कार्यालय के कामकाज निपटाने होते हैं। मगर कर्मचारी लापरवाही बरतते हुए अपनी मनमर्जी से कार्यालय पहुंचते हैं। शुक्रवार को सीएमओ ने निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किया। जिन कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका में हाजिरी लगी थी और कार्यालय में उपस्थित नहीं थे उनकी एब्सेंट लगाकर वेतन काटने के निर्देश दिए।जब इंजीनियर ओ पी परमार कार्यलय में 10:55 मिनट पर पहुंचे। वहीं सीएमओ द्वारा कर्मचारी से दूसरे कर्मचारियों की जानकारी ली गई तो कुछ कर्मचारियों ने झूठी जानकारी दी। इस पर सीएमओ ने उन्हें फटकार लगाकर कर्मचारी को नोटिस दिया।उन्हें सभी को समय पर उपस्थित होने के हिदायत दी। और कहा कि यदि 10 बजे बाद कोई कर्मचारी आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान कार्यालय अधीक्षक नगर पालिका कन्हैया लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, पार्षद पति मोनू लोक्स, पार्षद पति साबिर मसूदी मौजूद रहे
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |