|
|
। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुरा इकाई के तत्वाधान में 17 अगस्त शनिवार रात्रि 8 बजे कोलकाता में विभत्स हादसे में शिकार हुई महिला डॉक्टर के निधन पर महिला संगठन एवं सर्व समाज सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। महिला डॉक्टर के निधन पर जनता में आक्रोश तेजी से फैल रहा है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ो लोग एकत्र हो गए थे।कोलकाता में डॉक्टर हत्याकांड के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया। सामाजिक संगठनों द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले नगर के हृदय स्थल जगदीश मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया जो की गणपति चौक पुरानी सब्जी मंडी चुना कोठी सूरज घाट होते हुए लालबाग मैदान पहुंच कर दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर आक्रोशित लोगों ने ममता सरकार का पुतला भी फुक कर नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति से मांग की इस बर्बरता पूर्वक हत्याकांड में जो भी लोग शामिल है उन्हें फांसी की सजा दी जाए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री मनन माहेश्वरी ने बताया के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा नारी सम्मान की लड़ाई लड़ता आया है आगे भी महिलाओं के सम्मान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा तैयार है हमारे देश में महिला एवं पुरुषों को समान अधिकार प्राप्त है किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुष से पीछे नहीं है ऐसी घटनाएं उभरती हुई नारी शक्ति को आगे बढ़ने से रोकती है ऐसी घटनाओं के बाद प्रतिभाशाली छात्राओं के परिवार कहीं ना कहीं अपने प
अपने आप को डरा हुआ और अपनी बेटियों के प्रति असहजता महसूस करते हैं परंतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मातृशक्ति नारी वर्ग के सम्मान में लगातार अपनी आवाज को बुलंद करता रहेगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी छात्र-छात्राएं सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सदस्यों ने भी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |