|
|
नीमच। जीवन की अंतिम राह भी आसान नहीं ऐसा ही एक नजारा मध्यप्रदेश के अंतिम छोर पर बसे जावद में देखने को मिला, जहां घुटने घुटने पानी से होकर शव यात्रा को निकाला गया । दरसल नीमच जिले के जावद नगर में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो जाने के बाद अंतिम यात्रा को शमशान घाट ले जाया जा रहा था इस दौरान रास्ते में आने वाली नदी में घुटने घुटने तक पानी भरा हुआ था । जिसके बाद अंतिम यात्रा को कड़ी मशक्कत के साथ घुटने घुटने पानी से होकर बड़ी मशक्कत के साथ एक दूसरे का हाथ पकड़ कर अंतिम यात्रा को निकाला गया । पानी से शव यात्रा निकालने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |