|
|
भानपुरा के अमित हरसोला बने केंद्रीय प्रचार मंत्री भानपुरा। समग्र बघेरवाल सामाजिक संस्था की नई केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा रविवार 15 मार्च को बघेरवाल समाज के आशाधर भवन में आयोजित कार्यक्रम में की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश हरसोरा कोटा ने नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की। नवगठित टीम में देश के 6 प्रमुख प्रांतों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है। जो समाज की एकता, विस्तार और समावेशी विकास का प्रतीक माना जा रहा है। कार्यक्रम में कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को समाज सेवा, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेश हरसोरा कोटा, महामंत्री नरेन्द्र कुमार बगड़ा, कोषाध्यक्ष महावीर कुमार धानोत्या तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार सावला बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर अनिल ठोरा, प्रकाशचंद अलोदवाला, भगवतीलाल मोहीवाल, धनेश कुमार जैन, संयुक्त मंत्री अजय सेठिया, अशोक धनोपिया, मुकेश धनोपिया, नवीन दुगेरिया इंदौर, संगठन मंत्री रमेश धनोपिया जयपुर, अखिलेश खटोड़ एवं श्रीमती कविता दुगेरिया को दायित्व सौंपा गया है। विशेष रूप से भानपुरा के युवा समाजसेवी एवं हाल ही में समाज के सर्वोच्च सम्मान युवा गौरव से सम्मानित अमित हरसोला को केंद्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें पूरे देश में बघेरवाल समाज के कार्यों और गतिविधियों के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ राजेन्द्र कुमार जैन को भी प्रचार मंत्री बनाया गया है। सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती मीना दुगेरिया तथा कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र कुमार कोटिया , अरविंद कुमार बरमुंडा, योगेश ठग, प्रमोद कुमार बगड़िया, पुष्पचंद धनोपिया एवं भानुकुमार हरसोरा को शामिल किया गया है। समाज के वरिष्ठजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समाज को संगठित करने, युवा प्रतिभाओं को आगे लाने और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। |
भानपुरा के अमित हरसोला बने केंद्रीय प्रचार मंत्री
भानपुरा। समग्र बघेरवाल सामाजिक संस्था की नई केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा रविवार 15 मार्च को बघेरवाल समाज के आशाधर भवन में आयोजित कार्यक्रम में की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश हरसोरा कोटा ने नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की। नवगठित टीम में देश के 6 प्रमुख प्रांतों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है। जो समाज की एकता, विस्तार और समावेशी विकास का प्रतीक माना जा रहा है। कार्यक्रम में कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को समाज सेवा, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेश हरसोरा कोटा, महामंत्री नरेन्द्र कुमार बगड़ा, कोषाध्यक्ष महावीर कुमार धानोत्या तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार सावला बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर अनिल ठोरा, प्रकाशचंद अलोदवाला, भगवतीलाल मोहीवाल, धनेश कुमार जैन, संयुक्त मंत्री अजय सेठिया, अशोक धनोपिया, मुकेश धनोपिया, नवीन दुगेरिया इंदौर, संगठन मंत्री रमेश धनोपिया जयपुर, अखिलेश खटोड़ एवं श्रीमती कविता दुगेरिया को दायित्व सौंपा गया है। विशेष रूप से भानपुरा के युवा समाजसेवी एवं हाल ही में समाज के सर्वोच्च सम्मान युवा गौरव से सम्मानित अमित हरसोला को केंद्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें पूरे देश में बघेरवाल समाज के कार्यों और गतिविधियों के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ राजेन्द्र कुमार जैन को भी प्रचार मंत्री बनाया गया है। सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती मीना दुगेरिया तथा कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र कुमार कोटिया , अरविंद कुमार बरमुंडा, योगेश ठग, प्रमोद कुमार बगड़िया, पुष्पचंद धनोपिया एवं भानुकुमार हरसोरा को शामिल किया गया है। समाज के वरिष्ठजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समाज को संगठित करने, युवा प्रतिभाओं को आगे लाने और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।