|
|
जावद। नगर के रेणवाली गली स्थित एक सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए जावद निवासी पंकज जैन को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार सराफा व्यापारी राजेश सोनी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ वर्ष पूर्व पंकज जैन उनकी ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता था और लंबे समय तक वहां कार्यरत रहा। इस दौरान वह दुकान के कामकाज और लेन-देन से भलीभांति परिचित था।राजेश सोनी के अनुसार जब उन्होंने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें पंकज जैन(बीकानेरिया) को जेवरात और नकदी चोरी करते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने उससे चोरी किए गए जेवरात और नगदी लौटाने के लिए कहा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। जब आरोपी ने सामान लौटाने से साफ इनकार कर दिया तो व्यापारी ने पुलिस थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।फरियादी द्वारा उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।