|
|
मन्दसौर। उद्यानिकी महाविद्यालय, मंदसौर के अंतर्गत एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरे दिन ग्राम मोहम्मदपूरा (मैनपुरिया) के पंचायत भवन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह शिविर 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर की थीम ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल जीवन’ है। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस शिविर का आज का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समुदाय में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। |
मन्दसौर। उद्यानिकी महाविद्यालय, मंदसौर के अंतर्गत एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरे दिन ग्राम मोहम्मदपूरा (मैनपुरिया) के पंचायत भवन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह शिविर 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर की थीम ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल जीवन’ है। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस शिविर का आज का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समुदाय में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वास्थ के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर की शुरुआत एक जानकारीपूर्ण सत्र के साथ हुई, जिसमें डॉ. राकेश शर्मा ने अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया। संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित व्यायाम और सामान्य बीमारियों की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि अच्छा स्वास्थ्य एक उत्पादक और सुखी जीवन के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, ताकि स्वच्छ वातावरण बनाया जा सके। स्वयंसेवकों ने सड़कों, विद्यालय परिसर और जल स्रोतों सहित सार्वजनिक स्थानों की सफाई की, जिससे बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने लोगों को स्वच्छ पेयजल और उचित स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
यह कार्यक्रम उद्यानिकी महाविद्यालय, मंदसौर के अधिष्ठाता डॉ. दीपक हरे रानडे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप तुरुकमाने ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना को और समुदाय को स्वस्थ आदतों को निरंतर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया द्य उन्होंने जोर देकर कहा कि जागरूकता और रोकथाम ही एक स्वस्थ समाज की कुंजी है। यह जागरूकता अभियान एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।