|
|
रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीपस्थ दर्शनीय स्थल केदारेश्वर महादेव में एक युवक की पहाड़ी पर पेर फिसलने से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई सूत्रों से मिली जानकारी के 15 सितंबर को बाबूलाल पिता कारु लाल भील निवासी चंद्रपुरा तहसील रामपुरा जो खेत के लिए निकला था वह 16 सितंबर शाम 5 बजे केदारेश्वर महादेव में मृत अवस्था में मिला I रामपुरा थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था, जिसकी पहाड़ी से गिरने पर मौत हो गई है I पुलिस में मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा सिविल हॉस्पिटल भिजवाया है जहां डॉक्टर अभिषेक चौहान द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |