|
|
मंदसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक की आधिकारिक यात्रा स्थानीय स्तर पर अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रामकिशोर गर्ग एवं लायन राजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के भव्य स्वागत के साथ हुआ, जिसमें लायन रामकिशोर गर्ग का अभिनंदन सुमधुर स्वागत भजन के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब की अध्यक्षा उषा चौधरी ने अपना स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का आगमन क्लब के सदस्यों के लिए ऊर्जा का स्रोत है और उनकी प्रेरणा से क्लब सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने क्लब की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की कार्य योजनाओं को साझा किया और अतिथियों को विश्वास दिलाया कि मंदसौर डायनेमिक सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहेगा।मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रामकिशोर गर्ग ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में क्लब की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि लायनवाद का मूल उद्देश्य निस्वार्थ सेवा है और मंदसौर डायनेमिक की टीम जिस एकजुटता के साथ कार्य कर रही है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान सचिव सीमा धनोतिया ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत कर क्लब द्वारा वर्ष भर में की गई गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन चित्रा मंडलोई द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्लब की अध्यक्षा उषा चौधरी, सचिव सीमा धनोतिया, संचालनकर्ता चित्रा मंडलोई एवं आभार व्यक्त करने वाली मनीषा मेहता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थिति सदस्यों में पुष्पा चेलावत, दीपा बाफना, रितु पोरवाल, मंगला पोरवाल, सोनल चोरड़िया, संतोष सेठी, सुषमा नाहटा, सुशीला नाहटा, प्रभा डोसी, मनीषा मंडवारिया और मनीषा मेहता ने सक्रिय रूप से सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में मनीषा मेहता ने सभी का आभार प्रकट किया।