|
|
मंदसौर। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था के केंद्र, भगवान लक्ष्मी नारायण (लदुसा नरेश सांवरिया सेठ) का भंडार बुधवार, 18 मार्च 2026 (चैत्र मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082) को श्रद्धा के साथ खोला गया। |
मंदसौर। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था के केंद्र, भगवान लक्ष्मी नारायण (लदुसा नरेश सांवरिया सेठ) का भंडार बुधवार, 18 मार्च 2026 (चैत्र मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082) को श्रद्धा के साथ खोला गया।
मंदिर समिति के ट्रस्टी पंडित महेश व्यास लदुसा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भंडार से कुल 8 लाख 14 हजार 100 रुपए की नकद राशि प्राप्त हुई है। नकदी के साथ-साथ दान पात्र से श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए चांदी के आभूषण और तंजानिया, सेशेल्स व नेपाल सहित कई अन्य देशों की विदेशी करेंसी भी निकली है, जो मंदिर के प्रति सात समंदर पार तक फैली भक्तों की अगाध श्रद्धा को दर्शाती है।
मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा आगामी विकास योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। समिति के अनुसार, मुख्य मार्ग पर भव्य गेट निर्माण का कार्य पूर्ण होने के पश्चात अब मंदिर परिसर में अन्य नवीन विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे ताकि दर्शनार्थियों को सुलभ सुविधाएं मिल सकें। भंडार गणना के इस विशेष अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी रामेश्वर धाकड़, बद्री लाल धाकड़, देवीलाल धाकड़ पटेल, घनश्याम धाकड़, रामनारायण पाटीदार और मुरलीधर व्यास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
पंडित महेश व्यास ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाली विशेष आरती एवं महाप्रसादी के मुख्य लाभार्थी श्री अंबाराम परमार (सेन) व श्री लक्ष्मीनारायण गहलोत (पार्श्वनाथ) रहेंगे। मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अमावस्या के इस पावन अवसर पर आयोजित महाआरती और महाप्रसाद में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
पं. महेश व्यास (लदुसा)
ट्रस्टी, मंदिर समिति, जिला मंदसौर (म.प्र.)