राजस्थान के उदयपुर में 22वीं नेशनल तेनशिनकान कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन चावत स्पोटर्स अकादमी परिसार में दिनांक 08 एवं 09 जून 2024 को किया गया जिसमें मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व नीमच डिस्ट्रीक्ट कराटे एसोसिएशन, थापा कराते अकादमी के 26 खिलाडियों ने किया। जनरल सेक्रेटरी श्रीमती मीरा थापा ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता में 13 राज्यों के 375 से अधिक खिलाडि़यो ने भाग लिया जिसमें नीमच की हमारी टीम ने कोच जसप्रित सिंह, कृष्णा गोयल एवं संयति जैन के मार्गदर्शन में कराटे की काता एवं कुमिते विद्या में बेहतर प्रदर्शन कर अपने दांवपेच चलाते हुए 12 स्वर्ण, 11 रजत एवं 19 कांस्य पदक अपने नाम किये एवं सर्वाधिक पदक प्राप्त होने के कारण नीमच की टीम चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि कराते एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेंसई हसरत खान ने खिलाडियों को पदक एवं टीम को रनरअप ट्रॉफी प्रदान की एवं कहा कि खिलाडी हमेशा कुछ न कुछ नया सिखे जो आपकी जिंदगी में काम आ सके। नीमच के खिलाडियों की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक अरोरा गंगानगर एवं पदाधिकारी श्री अश्फाक अहमद, श्री दीपक थापा, श्री निखार गोयल, श्री प्रकाश परदेशी, जनरल सेके्रटरी मीरा थापा सहित सदस्यों ने खिलाडियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाऐं एवं बधाईयॉ प्रेषित की।
अनाधा धाकड 1 स्वर्ण, कायरा श्रीवास्तव 1 कांस्य, पाल माही 1 रजत, सेजल 1 रजत 1 कांस्य, पाल अदिती 1 रजत 1 कांस्य, क्रिस्टल मालवीय 2 स्वर्ण, मनस्वी पाटीदार 2 रजत, कौशिकी अग्रवाल 1 कांस्य, मंत्रा जैन 1 स्वर्ण 1 कांस्य, अरोले अवनी 1 रजत, के. साधना 1 स्वर्ण, 1 कांस्य, पावनी गोयल 1 रजत, के. राघवी 1 स्वर्ण् 1 कांस्य, गौरी कुमरावत 1 रजत 1 कांस्य, अरोले प्रिती 2 कांस्य, परिधी परदेशी 1 स्वर्ण 1 रजत, संयति जैन 2 स्वर्ण, दिव्यांश सेहरा 2 कांस्य, सिद्धांत देवरे 1 कांस्य, एन जी परी 1 कांस्य, गौरव सोनी 1 स्वर्ण 1 कांस्य, आतिफ खान 1 स्वर्ण 1 कांस्य, ईशान गोयल 2 कांस्य, अरिन्दम 1 कांस्य, चेतन सिंह ठाकुर 1 रजत एवं आर्यन जोशी ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया
|