|
नीमच, निप्र। पहले प्यार का इजहार किया, फिर संबंध बनाए.., दो साल की बेटी हो गई, लेकिन शादी नहीं की। जिससे आहत होकर एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और बुधवार को धोखेबाज प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। सरकार ने लव जिहाद को लेकर दो वर्ष कानून बनाया है। इसके पीछे यही कारण रहा है कि कोई भी व्यक्ति शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद शादी से इनकार करदे या प्रताड़ित करे तो उसे कठोर दंड दिया जा सके। नीमच में भी एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के साथ प्रेम संबंध बनाए, जिससे एक बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के दो साल बाद भी वह देह शोषण करता रहा, लेकिन शादी नहीं की। जिस कारण युवकी को आत्महत्या करना पड़ी।
यह है मामला पुलिस थाना नीमच सिटी थाना अंतर्गत ग्राम नेवड़ में सोमवार की शाम को भारती चौहान नामक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया। जिसके बाद परिजन उसे नीमच के ही एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मां नीतू चौहान ने भारती के प्रेमी नईम खान पर शादी के नाम पर धोखा देने, शोषण करने, बेटी का जन्म होने के बाद भी भारती के साथ शादी नहीं करने और प्रताड़ित करने पर आत्महत्या करने के सहित कई गंभीर आरोप लगाए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस के अनुसार भारती चौहान सुसाइड मामले में आरोपी नईम खान पिता मुन्ना भाई, मुसलमान निवासी पटेल प्लाजा के पीछे, नीमच कैंट युवक को मृतिका के परिजनों की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 376 ,306 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को जमानत नहीं देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
|
नीमच, निप्र। पहले प्यार का इजहार किया, फिर संबंध बनाए.., दो साल की बेटी हो गई, लेकिन शादी नहीं की। जिससे आहत होकर एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और बुधवार को धोखेबाज प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
सरकार ने लव जिहाद को लेकर दो वर्ष कानून बनाया है। इसके पीछे यही कारण रहा है कि कोई भी व्यक्ति शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद शादी से इनकार करदे या प्रताड़ित करे तो उसे कठोर दंड दिया जा सके। नीमच में भी एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के साथ प्रेम संबंध बनाए, जिससे एक बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के दो साल बाद भी वह देह शोषण करता रहा, लेकिन शादी नहीं की। जिस कारण युवकी को आत्महत्या करना पड़ी।
यह है मामला
पुलिस थाना नीमच सिटी थाना अंतर्गत ग्राम नेवड़ में सोमवार की शाम को भारती चौहान नामक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया। जिसके बाद परिजन उसे नीमच के ही एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मां नीतू चौहान ने भारती के प्रेमी नईम खान पर शादी के नाम पर धोखा देने, शोषण करने, बेटी का जन्म होने के बाद भी भारती के साथ शादी नहीं करने और प्रताड़ित करने पर आत्महत्या करने के सहित कई गंभीर आरोप लगाए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार भारती चौहान सुसाइड मामले में आरोपी नईम खान पिता मुन्ना भाई, मुसलमान निवासी पटेल प्लाजा के पीछे, नीमच कैंट युवक को मृतिका के परिजनों की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 376 ,306 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को जमानत नहीं देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |